. हाल ही में किसे भारत का प्रथम ट्रांसजेंडर चुनाव एम्बेसडर नियुक्त किया गया?
उत्तर – गौरी सावंत
हाल ही में भारतीय निर्वाचन आयोग ने गौरी सावंत को निर्वाचन एम्बेसडर नियुक्त किया, वे महाराष्ट्र के 12 चुनाव एम्बेसडर में से एक हैं। ऐसा भारत में पहली बार हुआ है जब किसी ट्रांसजेंडर को चुनाव एम्बेसडर चुना गया है। चुनाव आयोग के अनुसार गौरी की नियुक्ति से तृतीय लिंग श्रेणी के मतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। 2004 तथा 2009 में ट्रांसजेंडर लोगों के मतदान के बारे में कोई रिकॉर्ड नहीं था। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद 2014 में ट्रांसजेंडर लोगों को पहली बार मतदान करने का अधिकार मिला। 2014 में तृतीय श्रेणी में 918 मतदाता पंजीकृत थे। पिछले पांच वर्षों में यह आंकड़ा बढ़कर 2,086 हो गया है।
2. 2019 एबेल प्राइज किसे प्रदान किया गया?
उत्तर – करेन उहलेनबेक
करेन उहलेनबेक ने हाल ही में एबेल प्राइज जीता, वे इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतने वाली पहली महिला गणितज्ञ बन गयी हैं। करेन ऑस्टिन में यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास में प्रोफेसर हैं। उन्हें यह पुरस्कार विश्लेषण, ज्यामिति तथा गणितीय भौतिक शास्त्र में उनके कार्य के लिए दिया जा रहा है।
करेन उहलेनबेक
करेन उहलेनबेक एक अमेरिकी गणितज्ञ हैं, वे वर्तमान में टेक्सास विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उनका जन्म 24 अगस्त, 1942 को अमेरिका के ओहिया के क्लीवलैंड में हुआ था। उन्हें भिन्नता के कैलकुलस, ज्यामितीय विश्लेषण तथा यांग-मिल्स सिद्धांत के लिए जाना जाता है। उन्हें 1988 में मैकआर्थर प्राइज फ़ेलोशिप नोएथेर लेक्चरर सम्मान, 2000 में नेशनल मैडल ऑफ़ साइंस तथ्स 2007 में लेरोय पी. स्टील प्राइज से सम्मानित किया जा चुका है।
एबेल प्राइज
एबेल प्राइज प्रतिवर्ष नॉर्वे के सम्राट द्वारा प्रदान उत्कृष्ठ गणितज्ञ को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार का नाम नॉर्वे के गणितज्ञ नील्स हेनरिक एबेल के नाम पर रखा गया है। इस पुरस्कार के विजेता को 6 मिलियन क्रोनर प्रदान किये जाते हैं। पहली बार एबेल प्राइज वर्ष 2003 में प्रदान कियागया था। यह गणित के क्षेत्र में दिया जाने वाले सर्वोच्च पुरस्कार है।
3. हाल ही में नमस्ते थाईलैंड फेस्टिवल का आयोजन किस शहर में किया गया है?
उत्तर – नई दिल्ली
हाल ही में नई दिल्ली में नमस्ते थाईलैंड फेस्टिवल के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। इसका आयोजन रॉयल थाई एम्बेसी द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य भारत और थाईलैंड के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत करना था। इस उत्सव में थाईलैंड के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस उत्सव में थाई भोजन तथा कलाकृतियों का प्रदर्शन भी किया गया।
4. विश्व गौरेया दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 20 मार्च
20 मार्च को प्रतिवर्ष विश्व गौरेया दिवस के रूप में मनाया जाता है। घरेलु गौरेया अब विलुप्त होने की कगार पर पहुँच गयी है। 2019 विश्व गौरेया दिवस की थीम “आई लव स्पैरोज़” है। इस दिवस का उद्देश्य गौरेया के संरक्षण के लिए कार्य करना है।
5. हाल ही में किस देश ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव में शामिल होने का निर्णय लिया है?
उत्तर –इटली
हाल ही में इटली के प्रीमियर गुइसेप्पे कांते ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव में शामिल होने का निर्णय लिया है, हालांकि अमेरिका ने इस पर आपत्ति जाहिर की है। भारत ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के बहिष्कार का निर्णय किया है। भारत ने 2017 में चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर के पाक-अधिकृत कश्मीर से गुजरने के कारण बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का बहिष्कार किया था। चीन ने CPEC के विस्तार के लिए 60 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है। CPEC का उद्देश्य चीन के शिनझियांग प्रांत को पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से जोड़ना है।
6. अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 20 मार्च
प्रतिवर्ष 20 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य लोगों के जीवन में प्रसन्नता के महत्त्व को रेखांकित करना है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस की थीम “हैपियर टूगेदर” है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों द्वारा मनाया जाता है।
7. भारत द्वारा मित्र शक्ति-6 सैन्य अभ्यास का आयोजन किस देश के साथ मिलकर किया जायेगा?
उत्तर – श्रीलंका
भारत और श्रीलंका के बीच 26 मार्च से 8 अप्रैल के बीच मित्र शक्ति नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जायेगा। इस सैन्य अभ्यास का आयोजन भारत और श्रीलंका के बीच सैनिक कूटनीति के हिस्से के रूप में प्रतिवर्ष किया जाता है। इस अभ्यास में भारतीय सेना की ओर से बिहार रेजिमेंट की टुकड़ियाँ हिस्सा लेंगीं।
इस अभ्यास के द्वारा दोनों देशों के बीच सैन्य सम्बन्ध मज़बूत बनेंगे। इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे से अपने अनुभव तथा अपनी विशेषज्ञता को साझा करेंगी। इस अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद से निपटने के लिए अभ्यास करना है।
मित्र शक्ति अभ्यास की शुरुआत 2012 में हुई थी। इसकी शुरुआत दक्षिण एशिया तथा हिन्द महासागर क्षेत्र में चीन के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से हुई थी। भारत और श्रीलंका की सेनाएं संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भी एक साथ कार्य करती हैं।
8. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे नूरसुल्तान नज़रबायेव किस देश से सम्बंधित हैं?
उत्तर – कजाखस्तान
हाल ही में कजाखस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव ने तीन दशक बाद इस्तीफ़ा दिया। उनके स्थान पर संसद के उपरी सदन के स्पीकर कैसिम जोमार्त तोकायेव कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog