. हाल ही में किसे भारत का प्रथम ट्रांसजेंडर चुनाव एम्बेसडर नियुक्त किया गया? उत्तर – गौरी सावंत हाल ही में भारतीय निर्वाचन आयोग ने गौरी सावंत को निर्वाचन एम्बेसडर नियुक्त किया, वे महाराष्ट्र के 12 चुनाव एम्बेसडर में से एक हैं। ऐसा भारत में पहली बार हुआ है जब किसी ट्रांसजेंडर को चुनाव एम्बेसडर चुना गया है। चुनाव आयोग के अनुसार गौरी की नियुक्ति से तृतीय लिंग श्रेणी के मतदाताओं को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। 2004 तथा 2009 में ट्रांसजेंडर लोगों के मतदान के बारे में कोई रिकॉर्ड नहीं था। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद 2014 में ट्रांसजेंडर लोगों को पहली बार मतदान करने का अधिकार मिला। 2014 में तृतीय श्रेणी में 918 मतदाता पंजीकृत थे। पिछले पांच वर्षों में यह आंकड़ा बढ़कर 2,086 हो गया है। 2. 2019 एबेल प्राइज किसे प्रदान किया गया? उत्तर – करेन उहलेनबेक करेन उहलेनबेक ने हाल ही में एबेल प्राइज जीता, वे इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतने वाली पहली महिला गणितज्ञ बन गयी हैं। करेन ऑस्टिन में यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास में प्रोफेसर हैं। उन्हें यह पुरस्कार विश्लेषण, ज्यामिति तथा गणितीय भौतिक शास्त्र म...